SBI PO नोटिफिकेशन 2025 जारी, कुल 541 पदों पर भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) SBI PO भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन 24 जून 2025 को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए कुल 541 पद घोषित किए गए हैं, जिसमें से 500 नियमित और 41 बैकलॉग पद शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पूरा कर लिया हो। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन की तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 24 जून 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2025
चयन प्रक्रिया
SBI PO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा:
- प्रीलिम्स परीक्षा (शॉर्टलिस्टिंग के लिए)
- मेन परीक्षा
- इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज
वेतनमान और शुल्क
- बेसिक सैलरी: ₹48,480/- (अन्य भत्ते अलग से)
- आवेदन शुल्क:
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹750
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी: कोई शुल्क नहीं
आवेदन कैसे करें?
SBI PO 2025 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
- Current Openings में जाकर SBI PO Notification 2025 पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन नंबर तथा पासवर्ड प्राप्त करें।
- अब फिर से लॉगिन करें और बाकी विवरण भरें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण:
श्रेणी | नियमित पद | बैकलॉग | कुल |
---|---|---|---|
SC | 75 | 5 | 80 |
ST | 37 | 36 | 73 |
OBC | 135 | – | 135 |
EWS | 50 | – | 50 |
UR | 203 | – | 203 |
कुल | 500 | 41 | 541 |
विशेष वर्गों के लिए आरक्षित पद:
VI – 5, HI – 5, LD – 5, d & e – 5