Boeing 737 विमान ने हवा में 26000 फीट की गिरावट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की, पैसेंजर्स बोले – मौत सामने दिख रही थी
japan Airlines की शंघाई से टोक्यो जा रही फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब विमान ने अचानक 36,000 फीट से गिरकर 10,500 फीट तक की ऊंचाई सिर्फ 10 मिनट में पार कर ली। इस घटना के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कंसाई एयरपोर्ट (Kansai Airport) पर करवाई गई। विमान में 191 पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स सवार थे।
हवा में खुल गए ऑक्सीजन मास्क, यात्रियों को डर सताया कि विमान क्रैश हो जाएगा
घटना के वक्त विमान में अचानक प्रेशर बदलने के कारण ऑक्सीजन मास्क खोल दिए गए। यात्रियों को डर सताने लगा कि शायद अब उनकी जान नहीं बचेगी। सोशल मीडिया पर कई यात्रियों ने इसे “लाइफ-थ्रेटनिंग” (जानलेवा) अनुभव बताया।
एक यात्री ने लिखा,
“मेरा शरीर तो सुरक्षित उतर गया है, लेकिन आत्मा अभी भी हवा में है। मेरे पैर कांप रहे हैं। जब आप जीवन और मृत्यु के बीच होते हैं, तो बाकी सब कुछ महत्वहीन लगता है।”
एक अन्य पैसेंजर ने कहा कि,
“रात 7 बजे के करीब विमान तेजी से गिरना शुरू हुआ और सिर्फ 20 मिनट में 3,000 मीटर तक नीचे आ गया। ऐसा लग रहा था जैसे कुछ बड़ा होने वाला हो।”
यात्रियों ने आखिरी मैसेज भेजे, वसीयत लिखी, बैंक डिटेल्स साझा कीं

People मैगज़ीन के अनुसार, एक Japan के यात्री ने बताया कि वह सब रोने की कगार पर थे। उन्होंने वसीयत लिखी, बीमा और बैंक कार्ड की पिन तक शेयर कर दी — जैसे यह उनकी आखिरी सांस हो।
किसी को चोट नहीं आई, यात्रियों को मुआवज़ा और होटल सुविधा दी गई
सौभाग्य से, Japan का विमान सुरक्षित रूप से japan के ओसाका (Osaka) में उतर गया। सभी पैसेंजर्स को 15,000 येन (लगभग ₹8,700) ट्रांसपोर्ट मुआवज़े के रूप में दिए गए और एक रात के लिए होटल की सुविधा दी गई।
जांच शुरू, Boeing 737 पर पहले भी उठे हैं सवाल
यह हादसा Boeing 737 सीरीज़ के विमान के साथ हुआ, जो पहले भी कई बड़े हादसों में शामिल रहा है।
- 2023 में, Jeju Air का Boeing 737-800 दक्षिण कोरिया में लैंडिंग के समय क्रैश हो गया था, जिसमें 179 लोग मारे गए थे।
- 2022 में, China Eastern Airlines की फ्लाइट MY4735 भी इसी मॉडल की थी, जिसमें 132 लोगों की मौत हुई थी।
japan से पहले भारत में भी घटी ऐसी घटना, एयर इंडिया की फ्लाइट हवा में 900 फीट गिरी
हाल ही में 14 जून को दिल्ली से वियना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट भी हवा में 900 फीट नीचे गिर गई थी। यह घटना Air India की एक और फ्लाइट के क्रैश (अहमदाबाद में टेकऑफ के बाद) के दो दिन बाद हुई थी, जिसमें लगभग सभी यात्रियों की मौत हो गई थी।
Air India ने बयान जारी कर कहा,
“पायलट की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले को DGCA (Directorate General of Civil Aviation) को सौंपा गया और दोनों पायलटों को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।”