राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दोपहिया टोल की खबरों को किया खारिज

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने उन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है, जिसमें कहा जा रहा था कि two-wheelers से टोल टैक्स लिया जाएगा। NHAI ने स्पष्ट किया है कि सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना फिलहाल नहीं है।
मंत्री नितिन गडकरी का स्पष्ट संदेश
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,
“कुछ मीडिया घराने बिना जांच-परख के two-wheelers पर टोल लगाने की गलत खबरें फैला रहे हैं। ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। दोपहिया वाहनों को टोल से पूरी छूट मिलेगी। गलत खबरें फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता नहीं है। मैं इसे निंदा करता हूँ।”
दोपहिया वाहनों को टोल से छूट क्यों मिली है?
अभी देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर two-wheelers को टोल नहीं देना पड़ता। यह नियम इसलिए बनाया गया था ताकि कम आमदनी वाले लोग ज्यादा बोझ ना उठाएं और टोल बूथ पर ट्रैफिक कम हो।
दोपहिया टोल की अफवाह कैसे फैली?
हाल ही में खबर आई थी कि निजी वाहनों के लिए FASTag आधारित सालाना पास लागू होगा। यह नया नियम 15 अगस्त से शुरू होगा और इसकी कीमत 3000 रुपये होगी। इसे लेकर अफवाहें फैल गईं कि शायद दोपहिया वाहनों से भी टोल लिया जाएगा।

नया FASTag पास क्या है?
यह नया FASTag पास सिर्फ निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए होगा। इसका उद्देश्य हाईवे पर बिना रुकावट यात्रा को आसान बनाना है। इसे एक्टिवेट करने और रिन्यू करने के लिए राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI तथा MoRTH की वेबसाइट पर लिंक जल्द ही उपलब्ध होगा।